फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake army officer's secret exposed before rounds

Dehradun News: फेरों से पहले खुल गई फर्जी आर्मी अफसर की पोल, पहुंच गई पुलिस और सेना, टूट गई शादी

Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Fake army officer's secret exposed before rounds
खुद को आर्मी अफसर बताकर शादी रचाने जा रहे दूल्हे की सात फेरों से ऐन पहले पोल खुल गई। ढाई साल तक डेंटिस्ट दुल्हन को भी उसकी असलियत पता नहीं चली। उसे यह भी पता नहीं चल पाया कि वह पहले से शादीशुदा है। मंडप में हंगामा होने पर सैन्य अधिकारियों को बुलाया गया। उन्होंने युवक के सेना में नहीं होने की तस्दीक की। बाद में मामला पुलिस के पास चला गया।
विज्ञापन

ढाई साल पहले रोहित राणा निवासी मोहकमपुर की एक डेंटिस्ट युवती से पहचान हुई थी। रोहित ने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया था। दोनों की यह पहचान दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। उनके परिजन भी बातचीत करने लगे। बात शादी तक पहुंच गई। बृहस्पतिवार को तय समय पर दोनों परिवार घंटाघर के पास एक होटल में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। बैंडबाजा बजा, डीजे पर बरातियों ने डांस भी किया। खाना-पीना सब हो गया। फेरों के लिए वेदी भी सज गई थी। इस बीच लड़की पक्ष के किसी रिश्तेदार के पास दूल्हा खड़ा हो गया। रिश्तेदार ने उसके कामकाज के बारे में पूछा तो उसने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया। रिश्तेदार की सेना में पहचान थी।
विज्ञापन

उन्होंने कुछ लोगों को फोन लगाया लेकिन रोहित राणा नाम के किसी लेफ्टिनेंट कर्नल के बारे में जानकारी नहीं मिली। कुछ देर बाद वहां पर सैन्य अफसर भी पहुंच गए। रोहित से उन्होंने पूछताछ की तो वह सकपका गया। ऐसे में वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रोहित से पूछताछ हुई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी सेना के आर्मी मेडिकल कोर में मेजर है। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत भी आ गई, लेकिन पुलिस ने शांत कराया। दोनों पक्ष रात में तो घर चले गए। लेकिन, शुक्रवार सुबह फिर कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि रोहित राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर रहता था बाहर, बताता था पोस्टिंग
रोहित कई प्राइवेट नौकरी कर चुका है। कुछ दिन बाद ही वह नौकरी छोड़ देता था। अक्सर अपनी पत्नी के साथ बाहर रहता था। बताता था कि सेना की पोस्टिंग पर है। ऐसे में युवती भी यकीन कर लेती थी। पत्नी का डिपेंडेंट कार्ड था तो कैंटीन से खरीदारी भी खूब करता था। कुछ सामान युवती को भी लाकर देता था।

पोल खुलने पर भी बोलता रहा झूठ
रोहित राणा का झूठ सैकड़ों मेहमानों के सामने पकड़ा जा चुका था। लेकिन, वह बार-बार युवती से कह रहा था कि सब झूठ बोल रहे हैं। युवती भी यकीन कर परिवार वालों को समझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन, जब आर्मी के अधिकारी पहुंचे तो उसे भी यकीन हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक उसके पास से कोई फोटो या दस्तावेज नहीं मिले हैं। सिर्फ मौखिक आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed