फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake appointment letter issued for Vidhansabha Secretariat Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: सनसनीखेज मामला आया सामने...विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी

Sat, 18 Oct 2025 03:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी किया गया है।
नियुक्ति पत्र जारी करने वाले उप सचिव का नाम भी फर्जी है। सचिवालय के अनु सचिव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fake appointment letter issued for Vidhansabha Secretariat Dehradun Uttarakhand news in hindi
फर्जी नियुक्तिपत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नियुक्तिपत्र एक महिला के लिए जारी किया गया। आशंका है कि इसके कोई संगठित गिरोह कार्यरत है जो सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। इस संबंध में जल्द नियुक्तिपत्र लेने वाली महिला से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

इस संबंध में सचिवालय के अनु सचिव की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि विधानसभा सचिवालय की ओर से अनु सचिव हरीश कुमार ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि बीती छह अगस्त को सौडा सरोली निवासी निधि उनियाल को लिपिक के स्थायी पद पर जाली नियुक्तिपत्र दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: आपदा ने ऐसा उजाड़ा कि दिवाली पर भी रोशन नहीं होगा मजाड़ा गांव, दर्द से टूट चुके कई परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह आदेश अमित सिंह नामक उप सचिव के नाम से जारी किया गया है। इस नाम का कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। तथ्यों के आधार पर जालसाजी व अन्य दफा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed