{"_id":"5dcbc0808ebc3e5b6d04f612","slug":"factory-worker-died-in-road-accident-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत, था माता-पिता की इकलौती संतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत, था माता-पिता की इकलौती संतान
Wed, 13 Nov 2019 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में सिडकुल में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खटीमा निवासी 27 वर्षीय हेम चंद्र जोशी पुत्र भास्कर दत्त जोशी कोतवाली क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार की रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से कमरे की ओर लौट रहा था। डीडी चौक पर एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे वह पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रक से इतनी तेजी से टकराया की हेलमेट भी टूट गया। सूचना पर परिजन रुद्रपुर पहुंच गये हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन