फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   facing the threat of flooding in Uttarkashi

कागजों के ढेर पर तूफान समेटे बैठा है 'उत्तरकाशी'

Wed, 02 Oct 2013 09:52 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 02 Oct 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
facing the threat of flooding in Uttarkashi

कागजों में उत्तरकाशी को भागीरथी तथा असी गंगा के उफान से बचाने की मजबूत योजना का खाका तो तैयार हो गया, लेकिन काम शुरू करने के लिए शासन से अभी बजट नहीं मिला है।

विज्ञापन


54 करोड़ की पुरानी स्वीकृत योजना का अवशेष बजट भी न मिलने से शासन-प्रशासन की अक्तूबर प्रथम सप्ताह से काम शुरू कराने की घोषणा हवाई साबित होती दिख रही है।
विज्ञापन


भागीरथी में आए उफान ने तबाही मचाई

जून माह में भागीरथी में आए उफान ने जोशियाड़ा सहित मांडों, गंगोरी, तिलोथ के तटवर्ती हिस्सों में भारी तबाही मचाई। अब विभाग ने पानी में डूबे बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर खर्च 22 करोड़ के अलावा बाढ़ सुरक्षा के पुराने स्वीकृत कार्यों का पुनरीक्षित आगणन तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदली हुई परिस्थितियों में जोशियाड़ा की ओर इंद्रावती नदी से झूलापुल तक 15 करोड़ तथा बाजार की ओर मणिकर्णिकाघाट से केदारघाट तक सुरक्षा कार्यों के लिए करोड़ों की नई योजना तो तैयार की, लेकिन अभी न तो डिजायन स्वीकृत हुआ और न ही बजट।

काम शुरू कराने के लिए दबाव
सिंचाई विभाग पुराने स्वीकृत कार्यों के अनुबंधित ठेकेदारों पर काम शुरू कराने के लिए दबाव डाल रहा है, लेकिन दस करोड़ का बकाया होने से वे भी हाथ खड़े कर रहे हैं। ऐसे में कब तक बाढ़ सुरक्षा के काम शुरू होंगे और अगले वर्ष अप्रैल-मई में भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से पहले किस तरह पूरे होंगे, ये सवाल बने हुए हैं।


ऐसी बनेगी सुरक्षा दीवार

सिंचाई विभाग के अभियंताओं के मुताबिक जोशियाड़ा वाले हिस्से में नदी के वास्तविक तल से नीचे दो मीटर गहरी बुनियाद खोदी जाएगी। इसके ऊपर पांच मीटर बेस वाली छह मीटर ऊंची सीमेंट कंक्रीट की दीवार बनाई जाएगी। इस दीवार के बाहर की ओर दस सेंटीमीटर मोटाई का आरसीसी कवर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed