फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eye donation campaign

अंधेरी आंखों में रोशनी लेकर लौटे

Mon, 05 Aug 2013 09:15 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
eye donation campaign

कार्नियल अंधता से पीड़ित छह लोग एक हफ्ते पहले हिमालयन अस्पताल में परिजनों के कांधों के सहारे आए थे। और जब घर गए तो अपने सहारे चले। कर्निया ट्रांसप्लांट के बाद उनकी अंधेरी आंखें रोशन हो गईं। चेहरे खिले हुए थे। आंखें मिलीं दुनिया की नियामत मिल गई।

विज्ञापन


अमर उजाला का नेत्रदान अभियान
अमर उजाला के नेत्रदान अभियान के दौरान चार नेत्रदान हुए थे। इनकी कार्निया हिमालयन अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के आई बैंक में सुरक्षित कर ली गई थीं। कार्निया अलग-अलग आठ रोगियों को प्रत्यारोपित की गई। इनमें छह रोगी एक साथ डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन


कार्निया मिलने के बाद जब इन रोगियों को जांच के लिए बुलाया गया था तो अंधेरी आंखें लिए ये लोग अपने परिजनों के साथ आए थे। चलने के लिए परिजनों के कांधों और आंखों का सहारा लेना पड़ रहा था। लेकिन कार्निया प्रत्यारोपण के बाद उनकी आंखों में उजाला फूट पड़ा। वह अपने ही सहारे अस्पताल से चल कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगी बहुत खुश थे
आईबैंक प्रभारी कार्निया प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा नीती गुप्ता ने बताया कि रोगी बहुत खुश थे। संक्रमण और चोट के कारण उनका कार्निया डैमेज हो गया था। रोगियों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा रखा था। कार्निया मिलने के बाद प्रत्यारोपण कर दिया गया।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed