फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extremely Heavy rain alert for 9th september in uttarakhand

संभलकर रहिए, मौसम विभाग ने फिर जारी किया इस दिन भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 07 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Extremely Heavy rain alert for 9th september in uttarakhand
rain in dehradun

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। 24 घंटों के दौरान दो से तीन दौर की मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद दून घाटी का मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में कुछ-कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। हालांकि देर रात तक कई दौर हल्की बारिश हुई। तेज बारिश के दौरान शहर के कुछ इलाकों में जलभराव भी हुआ, जिससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामान्य है मानसून

Extremely Heavy rain alert for 9th september in uttarakhand
rain in dehradun

बृहस्पतिवार सुबह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर तक ज्यादातर इलाकों मे तेज धूप खिली रही। इस दौरान मौसम में गर्मी और उमस काफी अधिक बढ़ गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे से एक बार फिर मौसम बदलने लगा।

घंटाघर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। क्लेमेंटटाउन, टर्नर रोड, आईएसबीटी, मोरोवाला, कारगी चौक, नारायण विहार, पटेलनगर, निरंजनपुर मंडी, जीएमएस रोड, धर्मपुर, सर्वे चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक समेत लगभग सभी इलाकों में काफी देर तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

सामान्य है मानसून
प्रदेश में अब तक मानसून सामान्य स्थिति में है। मौजूदा स्थिति में मानसून सामान्य से केवल दो प्रतिशत कम है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक व कम वर्षा होने पर मानसून को सामान्य माना जाता है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान औसतन 1229 मिमी बारिश होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed