फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Expressed concern over rising crime rates

Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर व्यक्त की चिंता

Mon, 09 Jun 2025 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Expressed concern over rising crime rates
पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति की रविवार को बहादुरपुर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इसमें पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट मौन रखा गया। इसके बाद समिति की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों को साझा किया गया। बैठक में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई गई। बैठक में अध्यक्ष निरंजन चौहान ने समिति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समिति लगातार समाजहित में कार्य करते हुए जनसरोकार के मुद्दों को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जाते तो कई अनमोल जानें बच सकती थीं। उन्होंने हाल ही में घटित रोहित नेगी हत्याकांड पर गहरा शोक जताया। कहा कि यदि कानून व्यवस्था दुरुस्त होती तो रोहित नेगी आज हमारे बीच होते। इस मौके पर भागवत सिंह, आरएस मेहता, धनंजय बिष्ट, उत्तम सिंह, पशुराम रतूड़ी, केहर सिंह, प्रवीण सिंह, इंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed