फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Express Trains Not come dehradun railway station for three Months remodeling work start

तीन महीने देहरादून रेलवे स्टेशन पर दिन-रात होगा यार्ड रि-मॉडलिंग का काम, ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Express Trains Not come dehradun railway station for three Months remodeling work start
देहरादून रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ काम - फोटो : अमर उजाला

दून रेलवे स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग और प्लेटफार्म विस्तार का काम रविवार से शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कोशिश रहेगी कि स्टेशन पर अगले तीन माह तक दिन रात काम चालू रखा जाए। ताकि समय पर काम पूरा हो सके।

विज्ञापन


रि-मॉडलिंग और प्लेटफार्म विस्तार के लिए दून स्टेशन पर रविवार से तीन माह के लिए ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया है। रि-मॉडलिंग के लिए वर्षों पुरानी पटरियों और कैबिन आदि को उखाड़कर नई पटरियों को लगाया जाना है। इसके अलावा प्लेटफार्म की टीन शेड को बदलने का काम भी चल रहा है। रविवार सुबह छह बजे कार्यदायी संस्था ने जेसीबी के साथ ट्रैक पर पटरियों को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यदायी संस्था के साथ ही रेलवे के निर्माण अनुभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों की देखरेख में कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू किया। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ने बताया कि काम शुरू कर दिया है। काम में समय और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। तीन माह बाद स्टेशन नए लुक में नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानियां

देहरादून रेलवे स्टेशन में यार्ड की री-मॉडलिंग के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को पूर्ण रूप से और छह से अधिक ट्रेनों को आंशिक रुप से रद्द किया गया है। जानकारी के अनुसार, आंशिक रूप से बंद होने वाली कुछ ट्रेनें सहारनपुर, अंबाला और मेरठ नजीबाबाद और अलीगढ़ स्टेशन तक ही पहुंच सकी। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि रविवार को रुड़की स्टेशन पर कई ट्रेनें नहीं पहुंची है। देहरादून यार्ड की री-मॉडलिंग के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 

नहीं पहुंचेंगी ट्रेनें
(14631) अमृतसर से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस।
(14632) देहरादून से अमृतसर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस।
(14317) इंदौर से देहरादून जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस।
(14318) देहरादून से इंदौर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस।
(19019) बांद्रा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस। 
(19020) देहरादून से बांद्रा जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस।
(54342) देहरादून से सहारनपुर जाने वाली सहारनपुर पैसेंजर।
(54341) सहारनपुर से देहरादून जाने वाली देहरादून पैसेंजर।
(12687 )मदुरै से देहरादून जाने वाली मदुरै एक्सप्रेस।
(12688 ) देहरादून से मदुरै जाने वाली मदुरै एक्सप्रेस।
 (14712) श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस।
(14711) हरिद्वार से श्रीगंगानगर जाने वाली  इंटर सिटी एक्सप्रेस।
(12053) हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस।
(12054) अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली जन शब्ताबदी एक्सप्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed