फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exploitation of employees will not be tolerated at any cost.

Dehradun News: कर्मचारियों का शोषण किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Sat, 06 Jun 2026 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Exploitation of employees will not be tolerated at any cost.
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ठेका कर्मियों के शोषण के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा संविदा कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों और निगमों में निजी आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को पे-स्लिप उपलब्ध नहीं कराई जाती है जिससे उनका शोषण हो रहा है। कर्मचारियों को यह भी जानकारी नहीं होती कि सरकार ने उनके लिए कितना वेतन निर्धारित किया है। ठेकेदार या एजेंसी अपनी मर्जी से उन्हें वेतन देती रहती है। उन्होंने कहा कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो मोर्चा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन चलाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। इस दौरान मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, केसी चंदेल, राहुल गोयल, गालिब प्रधान, अनिल चौधरी, संजय गुप्ता, सुधा बिजल्वाण, प्रोविर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed