फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Experts expressed their views on inclusion, implementation

कौशल को शिक्षा से जोड़े बिना देश का विकास संभव नहीं: डॉ. कलसी

Sat, 06 Jul 2024 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Experts expressed their views on inclusion, implementation
Iदून विश्वविद्यालय में सेतु की ओर से कुलपति एवं प्राचार्यों के लिए कार्यशाला आयोजितI
विज्ञापन




विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड (सेतु) की ओर से दून विवि में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने कला, मानविकी और विज्ञान में कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का समावेश, कार्यान्वयन और उन्नति विषय पर विचार रखे।



विशिष्ट अतिथि एवं एनसीवीईटी के पूर्व अध्यक्ष एनसी कलसी ने कहा कि कला, मानविकी और विज्ञान विषयों की परंपरागत पढ़ाई में कौशल के समावेश का अभाव है। रोजगार के लिए आवश्यक कौशल को परंपरागत शिक्षा व्यवस्था से जोड़े बिना देश का विकास संभव नहीं है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि प्रौद्योगिकी और तकनीक बढ़ने के साथ ही सरकारी और प्राइवेट क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। ऐसे में परंपरागत शिक्षा व्यवस्था से रोजगार की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पारंपरिक विषयों के साथ बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल का विकास ही रोजगार प्रदान कर सकता है। कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने से यहां के विद्यार्थियों के समक्ष अलग चुनौतियां हैं, जिनका हल भी स्थानीय रूप से ही खोजना होगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि दून विवि में रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों के संचालन से प्लेसमेंट की दर बढ़ी है। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी, तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने भी विचार रखे। कार्यशाला में डॉ. देवेंद्र भसीन, डॉ. दीपक कुमार पांडेय, ब्योमकेश दुबे, विजय कुमार यादव, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सी रविशंकर, कुलपति प्रो. एनके जोशी, डॉ. राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed