फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chamoli accident Expert engineers will be hired on contract for electrical safety audit Uttarakhand news

Chamoli Accident: विद्युत सेफ्टी ऑडिट के लिए ठेके पर रखे जाएंगे विशेषज्ञ इंजीनियर, शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 27 Jul 2023 02:21 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

विद्युत सुरक्षा विभाग में मुख्यतौर पर इंजीनियरों के 23 स्वीकृत में से 16 पद खाली पड़े हैं।
विद्युत सुरक्षा विभाग में कुल 65 पद हैं, जिनमें से 43 स्थायी और 22 उपनल, पीआरडी के माध्यम से कार्यरत हैं। ऐसे में प्रदेशभर में विद्युत सुरक्षा जांच और बड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
chamoli accident Expert engineers will be hired on contract for electrical safety audit Uttarakhand news
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली हादसे के बाद प्रदेशभर में चल रहे विद्युत सेफ्टी ऑडिट के लिए ठेके पर इंजीनियर रखेगा। इसके लिए विद्युत सुरक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। वर्तमान में यहां 65 में से 43 पद खाली पड़े हैं, जिनमें 16 विशेषज्ञ इंजीनियर भी शामिल हैं।

विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा विभाग प्रदेश में बिजली से चलने वाली पेयजल, एसटीपी आदि सभी परियोजनाओं की विद्युत सुरक्षा ऑडिट कर रहा है। इसके तहत विभाग ने टीमें बनाकर काम तो शुरू कर दिया, लेकिन काम करने वालों का भारी टोटा है। हालात ये हैं कि विद्युत सुरक्षा विभाग में मुख्यतौर पर इंजीनियरों के 23 स्वीकृत में से 16 पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन


विद्युत सुरक्षा विभाग में कुल 65 पद हैं, जिनमें से 43 स्थायी और 22 उपनल, पीआरडी के माध्यम से कार्यरत हैं। ऐसे में प्रदेशभर में विद्युत सुरक्षा जांच और बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि विभाग का कहना है कि राज्य लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा इंजीनियरों के पदों पर एक नजर

इंजीनियर                               कुल  पद          भरे पद   रिक्त पद

मुख्य विद्युत निरीक्षक/निदेशक-   01                 01              00

उप विद्युत निरीक्षक-                 03                   00               03

सहायक विद्युत निरीक्षक-          05                    02               03

अपर सहायक विद्युत निरीक्षक-  03-                   01                 02

विद्युत अवर अभियंता-             11                    03                 08

अब आउटसोर्सिंग का ही भरोसा

विद्युत सुरक्षा विभाग ने पूर्व में नौ पदों पर सेवा स्थानांतरण से भर्तियों की मांग की थी। इसका प्रस्ताव भी पास हो गया था लेकिन विभिन्न विभागों से यहां आने वाले इंजीनियर ही नहीं मिले। अब विभाग ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से विशेषज्ञ रखने की मांग की है, जिस पर शासन को निर्णय लेना है। स्टाफ न होने पर विभाग के लिए जांच रिपोर्ट देना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: स्कूल की नई बिल्डिंग में बैठते ही बेहोश होने लगी एक के बाद एक छात्रा, अचानक कुछ रोने और चीखने लगीं

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन जा चुके हैं। आयोगों के स्तर से प्रक्रिया भी चल रही है। हमने सेवा स्थानांतरण पर काम किया लेकिन विशेषज्ञ नहीं आए। अब हमने आउटसोर्सिंग के माध्यम से विशेषज्ञ इंजीनियर रखने का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल जितने इंजीनियर हैं, उनके माध्यम से ही जांचें कराई जा रही हैं। -जीसी पांडेय, निदेशक, विद्युत सुरक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed