{"_id":"629c27d9e815fa7c9d15c2f1","slug":"expert-committee-will-be-formed-to-monitor-chardham-yatra-arrangements-cm-dhami-gave-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2022: व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति, सीएम धामी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2022: व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Sun, 05 Jun 2022 09:21 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 05 Jun 2022 09:21 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्देश दिए कि बुजुर्ग लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा पर आए। इसकी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस संबंध में चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति नकारात्मक संदेश से बचा जाए।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान हो रही मृत्यु के वास्तविक कारणों की सही स्थिति जनता के समक्ष रखी जाए। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु आवश्यक एहतियात बरतें।
विज्ञापन
सीएम आवास में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बुजुर्ग लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा पर आए। इसकी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस संबंध में चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति नकारात्मक संदेश से बचा जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Murder: प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया, फिर दी प्रेमिका को ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस ने कब्र से निकाला शव
विज्ञापन
यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को आवश्यक व्यवस्थाएं देने के लिए पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन, एसडीआरएफ के अधिकारी समन्वय कार्य करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सी. रविशंकर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट आदि मौजूद थे।