फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Unemployed Migrants conditions for job in Uttarakhand

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में हाल-ए-रोजगार, एक पद के लिए ढाई हजार दावेदार

Tue, 01 Dec 2020 03:00 AM IST
अलका त्यागी अनिल चंदोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चंदोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Dec 2020 03:00 AM IST
सार

  • प्रवासियों को रोजगार देने की घोषणा के बाद से 50 हजार लोग करा चुके उपनल में पंजीकरण, पद 20 से भी कम
  • पंजीकरण कराने वालों में 10 हजार पूर्व सैनिक और सैन्य आश्रित भी शामिल

विज्ञापन
Exclusive: Unemployed Migrants conditions for job in Uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की घोषणा आने वाले समय में बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। अब तक अकेले उपनल में 50 हजार से ज्यादा प्रवासी रोजगार के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक और सैन्य आश्रित भी रोजगार मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि उपनल के पास कुल रिक्तियों की संख्या 20 से भी कम है। आंकड़ों के अनुसार एक पद के लिए तकरीबन ढाई हजार बेरोजगार लाइन में हैं।

विज्ञापन


कोरोना के मामले बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में रहकर काम कर रहे प्रवासी वापस लौटे हैं। राज्य सरकार ने कुछ समय पहले सभी प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। सरकार ने कहा कि उपनल के माध्यम से प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद बड़ी संख्या में प्रवासियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण करवाएं हैं। अकेले उपनल में अब तक 50 हजार से अधिक प्रवासी रोजगार के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसके अलावा सेवायोजन कार्यालय में भी कई लोगों ने पंजीकरण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इसके सापेक्ष उपनल के पास रिक्तियां बेहद कम है। उपनल में कुल पदों और पंजीकरण का आंकड़ा देखें तो स्थिति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुल 20 पदों के लिए 50 हजार से अधिक लोग हैं। यानी एक पद के लिए ढाई हजार से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसके  अलावा 10 हजार से अधिक पूर्व सैनिक और सैन्य आश्रित भी हैं, जिन्होंने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है।

सरकार की बढ़ सकती है परेशानी

राज्य सरकार ने प्रवासियों को रोजगार देने की घोषणा तो कर दी लेकिन अब लगातार बढ़ती संख्या भविष्य में सरकार की परेशानी बढ़ा सकती है। उपनल के पास जितने भर्तियों के प्रस्ताव हैं, उनको देखते हुए सभी प्रवासियों को समायोजित करने की बात बेईमानी सी लगती है। राज्य सरकार के लिए सिर्फ उपनल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करा पाना बेहद मुश्किल हो सकता है।

इन दिनों ज्यादातर भर्तियां स्वास्थ्य विभाग में ही हो रही हैं। कोविड-19 के चलते अस्पतालों में कर्मियों को रखा जा रहा है। हालांकि इनमें से ज्यादातर अस्थाई नौकरियां हैं। स्वास्थ्य विभाग में 10 से 15 भर्तियां आ रही है। वहीं, अन्य विभागों में रिक्तियों की संख्या महज पांच से 10 के बीच है। इस तरह उपनल के पास अभी 20 से 25 पद ही भर्ती के लिए उपलब्ध हैं।
-ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेनि), एमडी, उपनल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed