फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Roorkee Laksar Road Construction will not Complete This year

एक्सक्लूसिव: इस साल भी पूरा नहीं होगा रुड़की-लक्सर मार्ग के निर्माण का सपना

Sun, 06 Dec 2020 05:04 PM IST
अलका त्यागी अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 05:04 PM IST
सार

  • केंद्र से 123 करोड़ रुपये हुए जारी, टेंडर भी जमा, पर प्रक्रिया अब भी अधूरी
  • 15 दिसंबर को टेक्निकल बिड के बाद शुरू होगी फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया

विज्ञापन
Exclusive: Roorkee Laksar Road Construction will not Complete This year
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिस सड़क के लिए पूर्व सीएम और सांसद से लेकर विधायकों के बीच लगातार राजनीति गरमाती रही है, उसके निर्माण का सपना इस साल भी पूरा नहीं हो पाएगा। 15 दिसंबर को टेक्निकल बिड का टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन


जनवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी तो ठंड और कोहरा बाधा बनेगा। अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण का काम पूरा होने में वक्त लगेगा। तमाम प्रक्रियाओं के चलते अगले साल मार्च-अप्रैल से पहले सड़क निर्माण का पूरा होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में फिलहाल इस मुख्य मार्ग से जुड़े सैकड़ों गांवों के लोगों को करीब छह महीने और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन



रुड़की-लक्सर मार्ग पर करीब चार वर्षों से बने गड्ढे रोजाना आवाजाही करने वालों के लिए नासूर बने हैं। स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने के बाद भी लोगों को टूटी सड़क से गुजरना पड़ रहा है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब चार साल से राजनीति गरमाती रही है। करीब छह माह पहले केंद्रीय सड़क निधि के तहत जारी 50 करोड़ की धनराशि प्रक्रिया और लेटलतीफी के चलते लैप्स हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को दोषी ठहराया था। वहीं, इस मार्ग पर सड़क ढूंढने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने बैलगाड़ी पर यात्रा भी की थी। उन्होंने सड़क को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी केंद्र स्तर से दोबारा धनराशि जारी कराई। 

करीब तीन माह पहले केंद्र सरकार ने तीन मार्गों के लिए 123 करोड़ की धनराशि जारी की थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। माना जा रहा था कि इस साल के अंत तक सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन प्रक्रियाओं में अटकी यह योजना अगले साल अप्रैल तक ही पूरा हो पाने की उम्मीद है। 15 दिसंबर को सड़क निर्माण के टेक्निकल बिड के टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अंतिम रूप से टेंडर जारी होगा। इसके बाद सड़क के चौड़ीकरण और फिर सड़क निर्माण का काम पूरा होगा। 

ढंढेरा से लक्सर तक निर्माण के लिए 66.92 करोड़ जारी

केंद्र सरकार ने ढंढेरा से लक्सर तक 18.3 किमी मार्ग के लिए 66.92 करोड़ की धनराशि जारी की है। इसमें सड़क के चौड़ीकरण का काम भी होगा। वहीं, सराय से बसेड़ी तक 21 किमी मार्ग के निर्माण के लिए 36.88 करोड़ और भोगपुर से रायसी तक 19 किमी मार्ग के निर्माण के लिए 21.64 करोड़ रुपये मिले हैं।

वाहनों के टायर और फिटनेस पर भी चोट
लक्सर तक उखड़ी बजरी और गड्ढों से न केवल दुर्घटनाएं हो रही हैं बल्कि वाहनों के टायर और फिटनेस को भी चोट पहुंच रही है। 18 किमी की सड़क को पार करने में एक घंटे तक लगते हैं। इसका खामियाजा सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को हर रोज भुगतना पड़ रहा है। 

तीन मार्गों के निर्माण के लिए 15 दिसंबर को टेक्निकल बिड का टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद टेक्निकल और कागजों का सत्यापन होगा, जो वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। तब किसी एक को टेंडर जारी होगा। निर्माण कार्य मार्च या अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है।
-जीत सिंह रावत, अधिशासी अभियंता एनएच पीडब्लूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed