फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Preparation for transfers of more than 1500 teachers in Uttarakhand

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों के तबादलों की तैयारी

Sun, 15 Nov 2020 03:47 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Nov 2020 03:47 AM IST
सार

  • शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को भेजा गया है इसका प्रस्ताव

विज्ञापन
Exclusive: Preparation for transfers of more than 1500 teachers in Uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शून्य तबादला सत्र घोषित होने के बावजूद उत्तराखंड शिक्षा विभाग में डेढ़ हजार से अधिक माध्यमिक के शिक्षकों के तबादलों की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से धारा 27 के तहत तबादलों के लिए शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड-19 के चलते कार्मिक विभाग की ओर से भले ही सत्र 2020-21 को शून्य तबादला सत्र घोषित किया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में छह विभागों उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, वित्त विभाग, पशुपालन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों के धारा 27 के तहत तबादलों को शासन की मंजूरी मिलने के बाद अब बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिन शिक्षकों का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें शिक्षकों के तबादलों के लिए स्वास्थ्य, दांपत्य नीति एवं अन्य कारणों का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक और मंत्रियों की सिफारिश

शिक्षा निदेशालय की ओर से जिन शिक्षकों के तबादलों का प्रस्ताव भेजा गया है। उसमें कई शिक्षकों के प्रस्ताव विधायकों और मंत्रियों की सिफारिश पर भेजे गए हैं।

तबादला एक्ट में धारा 27 के तहत यह है व्यवस्था
यदि किसी विभाग की ओर से विशिष्ट परिस्थितियों के कारण तबादला एक्ट के किसी प्रावधान में कोई बदलाव करना हो, कोई विचलन किया जाना हो या कोई छूट दी जानी हो तो ऐसे परिवर्तन, विचलन व छूट के प्रस्ताव को कारण सहित संबंधित विभाग को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति को प्रस्तुत करना होगा। इस समिति की सिफारिश पर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद छूट दी जाएगी।

धारा 27 के तहत माध्यमिक के शिक्षकों के तबादलों के लिए कुछ प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। शासन से इसके लिए मंजूरी मिलने पर शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed