फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Preparation for bumper promotion of officers in Uttarakhand Education Department

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में इस साल अफसरों के बंपर प्रमोशन की तैयारी 

Wed, 20 Jan 2021 02:09 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 02:09 AM IST
सार

  • 11 अफसरों के प्रमोशन के लिए मंत्री ने किया अनुमोदन, 34 का प्रस्ताव शासन को भेजा 

विज्ञापन
Exclusive: Preparation for bumper promotion of officers in Uttarakhand Education Department
प्रमोशन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षा विभाग के अफसरों के लिए नए साल में राहत की खबर है। इस साल विभाग में अफसरों के बंपर प्रमोशन होने जा रहे हैं। 11 उप शिक्षा अधिकारियों के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन के लिए शिक्षा मंत्री अनुमोदन कर चुके हैं। जबकि उप निदेशक से अपर निदेशक स्तर तक के अधिकारियों के प्रमोशन के लिए शिक्षा महानिदेशालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में अधिकारियों के लंबे समय से प्रमोशन लटके हुए हैं। यही वजह है कि अधिकतर खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, उप निदेशक, अपर निदेशक के पदों पर प्रभारी अधिकारी कार्यरत हैं। प्रमोशन के लिए जून वर्ष 2019 से डीपीसी न होने से विभागीय अधिकारियों में इसे लेकर नाराजगी थी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक उप शिक्षा अधिकारी से खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन के लिए विभाग की ओर से 11 अधिकारियों के लिए अनुमोदन मांगा गया था। जिस पर अनुमोदन कर दिया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों के भी शीघ्र प्रमोशन के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशालय में अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल के मुताबिक महानिदेशालय की ओर से 31 उप शिक्षा अधिकारियों के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा अपर निदेशक के पद पर नौ, संयुक्त निदेशक के 11, उप निदेशक के पद पर 18 अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव भेजा गया है। 

खंड शिक्षा अधिकारियों के सबसे अधिक 35 पद हैं खाली 

शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के सबसे अधिक पद 35 पद खाली हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन पदों पर अधिकारी न होने से प्रभारी अधिकारियों को बैठाया गया है।  

प्रमोशन में इस वजह से हो रही देरी 
विभाग में अधिकारियों की सीआर समय पर न मिलने और शासन स्तर पर अधिकारियों के बदलने की वजह से प्रमोशन में देरी हो रही है। विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि प्रमोशन के लिए उनकी जून 2019 में डीपीसी होनी थी, लेकिन अब तक नहीं हुई। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से समस्त विभागों में लंबित प्रमोशन का निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद भी विभाग प्रमोशन लटकाए हुए है। 

1000 प्रिंसिपल और 550 हेड मास्टर बनेंगे प्रभारी 
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के विभाग में प्रिंसिपल और हेडमास्टरों के खाली पदों को प्रमोशन व नियुक्ति के निर्देश के बाद मंगलवार को शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को स्कूलों में इनके खाली पदों पर प्रभारी प्रिंसिपल और हेडमास्टर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।  

स्कूलों में प्रिंसिपल और हेडमास्टर के डेढ़ हजार से अधिक पद खाली हैं। इन पदों को प्रभारी प्रिंसिपल और हेडमास्टर बनाए जाने हैं। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 
- आरके कुंवर शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed