फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Cyber Thugs Gangs Active for Fraud in name of Corona Vaccine

एक्सक्लूसिव: कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय, ऐसे झांसा दे रहे साइबर ठग

Thu, 07 Jan 2021 02:10 AM IST
अलका त्यागी दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Jan 2021 02:10 AM IST
सार

  • कॉल कर लोगों से आधार और ओटीपी की जानकारी मांग रहे ठग
  • साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस व साइबर सेल कर रही जागरूक

विज्ञापन
Exclusive: Cyber Thugs Gangs Active for Fraud in name of Corona Vaccine
साइबर क्राइम(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए पूरी दुनिया में कोशिशें जारी हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल की जा रही हैं।

विज्ञापन


इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


देश के वैज्ञानिकों ने कोविड वैक्सीन विकसित करने में सफलता पाई है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। फ्रंट लाइन वारियर्स को शुरुआत में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। ऊधमसिंह नगर जिले में अभी वैक्सीन के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, साइबर ठग लोगों को वैक्सीन के नाम पर ठगने की कोशिश में जुट गए हैं। साइबर सेल में इस तरह के तीन मामले खटीमा और जसपुर से सामने आ चुके हैं। पुलिस और साइबर सेल ठगों से लोगों को जागरूक रहने की सलाह दे रहा है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा है कि ठग कोविड-19 के  टीके के नाम पर लिंक भेजते हैं तो उससे बचा जाए। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डाटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है। कोरोना वैक्सीन के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण अभी तक नहीं किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी साझा की जाएगी तो वह अधिकारिक रूप से होगी।

ऐसे झांसा दे रहे हैं साइबर ठग

कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले झांसा देते हैं कि वैक्सीन आ रही है। आपको पहले चरण में टीका लगा दिया जाएगा। इसके लिए भुगतान भी कम देना होगा। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी  और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।

कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। वैक्सीन बनकर तैयार हो रही है लेकिन इसे लगाने के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण नहीं कराए जा रहे हैं। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दें।
-अशोक कुमार, डीजीपी(उत्तराखंड)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed