फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Cashless Fine in trains For Without Ticket by poss machine

एक्सक्लूसिव: ट्रेनों में अब कैशलेस होगा यात्री जुर्माना, पॉस मशीन से बनेगा टिकट

Sun, 06 Dec 2020 06:49 PM IST
अलका त्यागी निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 06:49 PM IST
सार

  • नए साल से चलती ट्रेनों में शुरू होगी नई व्यवस्था, टीटीई नहीं कर पाएंगे वसूली
  • हरिद्वार को मिलीं 58 पॉस मशीनें, अब टीटीई को दिया जाएगा चलाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
Exclusive: Cashless Fine in trains For Without Ticket by poss machine
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चलती ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने और बर्थ अपग्रेड करवाने वाले यात्रियों से ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) अब वसूली नहीं कर पाएंगे। नए साल से बिना टिकट के जुर्माने से लेकर बर्थ अपग्रेड तक का टिकट प्वाइंट आफ सेल्स (पॉस) मशीन से बनाया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार में 58 मशीनें आ गई हैं। टीटीई को संचालन का प्रशिक्षण देने के बाद जनवरी से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


अनलॉक के बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने लगा है। यात्रियों की संख्या के साथ ही नियमित और स्पेशल ट्रेनें बढ़ने लगी हैं। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को कई बार जुर्माना और बर्थ अपग्रेड का भुगतान करने के बाद भी परेशानी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर टीटीई बतौर जुर्माना नकदी तो लेते हैं, लेकिन वह रेलवे के खाते में जमा होने के बजाय उनकी जेब में चला जाता है। इसी तरह बर्थ अपग्रेड करवाने की नकदी में भी गोलमाल होता है। अगले स्टेशन पर पकड़े जाने पर यात्री दूसरे टीटीई से जिरह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यात्रियों के परेशान होने के साथ ही रेलवे की छवि भी खराब हो रही है। डिजिटल के दौर में चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और टिकट व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए टीटीई को पॉस मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे उत्तर मंडल मुख्यालय स्तर पर पॉस मशीन से संबंधित प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। हरिद्वार में 60 टीटीई हैं और 58 पॉस मशीनें आवंटित हुई हैं।

जनवरी से टीटीई को मशीन दी जाएंगी। टीटीई पॉस मशीन से जुर्माना वसूली और टिकट बनाएंगे। यदि किसी यात्री के पास ऑनलाइन जुर्माना और टिकट बनाने की सुविधा नहीं है तो टीटीई मैनुअल टिकट बना सकेगा, लेकिन इसकी रशीद देनी होगी। इससे यात्रियों को तो राहत मिलेगी ही, टीटीई भी ज्यादा पैसा नहीं ले पाएंगे।

15 जोड़ी से अधिक ट्रेनों की आवाजाही

इस समय वाया हरिद्वार प्रतिदिन 15 जोड़ी से अधिक ट्रेनों का आवाजाही हो रही है। ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्टेशन पर रोजाना औसतन 12 हजार से अधिक यात्री आते-जाते हैं। जनवरी 2021 से महाकुंभ का आगाज हो रहा है। इसके लिए नियमित और स्पेशल 50 ट्रेनों के संचालन की योजना है।

हरिद्वार में कुल 60 टीटीई हैं और 58 पॉस मशीनें आ चुकी हैं। टीटीई को पॉस मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनवरी से चलती ट्रेनों में पॉस मशीनों के जरिये यात्रियों के टिकट बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
-ताराचंद्र, चीफ टिकट, इंस्पेक्टर हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed