फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   exclusive : 11 gang active in uttarakhand this district

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के इस जिले में सक्रिय हैं 11 गैंग, धरपकड़ को पुलिस तैयार कर रही लिस्ट

Tue, 14 Jul 2020 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Jul 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
exclusive : 11 gang active in uttarakhand this district
- फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिकरू में आठ पुलिस कर्मियों की जान लेने वाले गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर करने वाली यूपी पुलिस की कार्रवाई से ऊधमसिंह नगर पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे बदमाशों के गैंग की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने लंबे समय तक हत्या, अपहरण और डकैती करके अपना खौफ फैलाया है। वर्तमान में जिले में सतनाम सिंह और नाजिम बदमाश समेत 11 गैंग सक्रिय हैं। लिस्ट में 47 बदमाशों के नाम हैं, जो फरार चल रहे हैं, उनकी धरपकड़ के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिले की सीमाएं नेपाल के साथ उत्तर प्रदेश से लगी हुई हैं। यूपी में बड़ी वारदात के बाद बदमाशों का इधर आना और यहां अपराध करने के बाद यूपी भागने की बात किसी से छिपी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी और एसटीएफ पूर्व में यूपी और उत्तराखंड के बदमाशों को बाहरी जिलों और राज्यों में दबिश देकर गिरफ्तार करती रही है। कानपुर के बिकरू कांड के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस यहां किसी तरह की चूक करके अपने दामन पर दाग नहीं देखना चाहती है।

यही वजह है कि नवनियुक्त एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लंबे समय से सक्रिय चल रहे फरार बदमाशों को पकड़ने और सक्रिय गैंग की लिस्ट तैयार करवा दी है। पुलिस की सभी टीमों को एक्शन मोड में लाकर उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

वर्ष 2010 से 2019 तक जिले में बदमाशों के 16 गैंग चिह्नित किए गए हैं। इसमें 10 गैंग सक्रिय है, जबकि तीन गैंग के मुखिया की मौत के बाद पुलिस की लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया है। 
 

बदमाश राजा पर सर्वाधिक 20 हजार का इनाम 

किच्छा में वर्ष 2018 में बहुचर्चित समीर हत्याकांड को अंजाम देने वाला राजा उर्फ रमनदीप जिले का सबसे महंगा 20 हजार का इनामी बदमाश है। इसके बाद राजा मुंबई से गिरफ्तार हुआ था, लेकिन किच्छा लाते समय हापुड़ के पास वह हथकड़ी समेत फरार हो गया था।

तब से वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं भाजपा नेता कुलविंदर सिंह किंदा की सुपारी देने वाले केडी और यूपी पुलिस के सिपाही के हत्यारे गौतम पर 10-10 हजार का इनाम है। इसके अलावा 13 बदमाशों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।  

ये गैंग हुए लिस्ट से खारिज 

सतीश चौधरी की मौत के बाद गैंग के सदस्य जहां सक्रिय हो गए हैं, वहीं लीडरों की मौत के बाद अन्य गैंग शांत हो गए हैं। उमेश पहलवान और शकील पहलवान की मौत के बाद उनके गैंग खारिज हो गए। वहीं शेर अली गैंग, प्रीतम गैंग के शांत होने पर इन्हें भी खारिज कर दिया है। 

सक्रिय गैंग और दर्ज हुए मुकदमे 

गैंग                      -  वर्ष       -      केस             
सतनाम गैंग             - 2010    -       7                 
नाजिम गैंग             - 2018     -      15
राजेश गंगवार गैंग      - 2019    -       12 
इंद्रपाल उर्फ गुड्डू गैंग   - 2010    -      7
असरफ अली गैंग      - 2010      -      7
सतीश चौधरी गैंग (मृत्यु)- 2015   -    41
मोहन गैंग वन माफिया - 2019     -      27
सिमरनदीप गैंग          - 2019    -       5
प्रवीण यादव गैंग        - 2019     -      5
योगेश उर्फ बंटी गैंग     - 2019     -     3
सुमित गैंग                - 2019      -    3

जिले में बदमाशों की कुंडली तैयार कर ली गई है। वर्तमान में 11 गैंग सक्रिय होने के साथ 47 इनामी बदमाश फरार चल रहे हैं। सभी की धरपकड़ के आदेश पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे हैं। बदमाश कहीं भी छुपकर बैठा हो उसे ढूंढकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
- दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed