{"_id":"da75598fa8e2d5338a6e71fe52380962","slug":"excitement-of-football-look-at-the-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दे दना दन...सेमीफाइनल में दिखेगा फुटबॉल का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दे दना दन...सेमीफाइनल में दिखेगा फुटबॉल का रोमांच
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल का रोमांच अगर आपकों भी बेपरवाह बना देता है तो फिर तैयार हो जाइये...जल्द आपको देहरादून में 29वें कारबरी सब जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट का सेमाफाइनल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
29वें कारबरी सब जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार के दिन सेमीफाइनल की लाइनअप तैयार हो गई। अभी तक सबसे मजबूत टीमें ही इस सफर को पूरा कर सकी हैं।
...7 गोल दाग कर मैच किया अपने नाम
अंतिम चार में मिली जगह
शानदार खेल की बदौलत वाइनबर्ग ऐलन मसूरी, आर्यन स्कूल, सेंट जोजेफ्स एकेडमी और एनडीएस ऋषिकेश की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही।
कारमन स्कूल और कर्नल ब्राउन स्कूल में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाइनबर्ग ऐलन ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 4-0 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन
गोल पर गोल
तुषार ने वाइनबर्ग ऐलन स्कूल के लिए तीन और छातवनिक ने एक गोल किया। दूसरे मैच में आर्यन स्कूल ने हेरिटेज स्कूल को 4-1 के अंतर से हराया। अमन ने तीन, गौरव ने एक गोल आर्यन स्कूल के लिए किया।
विज्ञापन
तीसरा क्वार्टर फाइनल सेंट जोजेफ्स एकेडमी और डीपीएस के लिए खेला गया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। सहर्ष कोटियाल ने अतिरिक्त समय में एक गोल कर सेंट जोजेफ्स एकेडमी को 1-0 से जीत दिलाई।
अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एनडीएस ऋषिकेश ने ओकग्रोव स्कूल मसूरी को 5-1 के अंतर से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऋषिकेश के लिए अभिषेक भट्ट ने चार, कोनार्क ने एक गोल किया। ओकग्रोव स्कूल के शुभम ने एक गोल दागा।