{"_id":"63df43f77636e955ce5accfa","slug":"excise-inspector-posted-in-almora-suspended-haldwani-attached-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अल्मोड़ा में तैनात आबकारी निरीक्षक निलंबित, कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत पाया गया दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में तैनात आबकारी निरीक्षक निलंबित, कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत पाया गया दोषी
Sun, 05 Feb 2023 02:32 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:32 PM IST
सार
दायित्व का निर्वहन न करने और कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों के तहत अल्मोड़ा में तैनात आबकारी निरीक्षक दोषी पाए गए। जिसके चलते आबकारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सचिव आबकारी हरि चंद्र सेमवाल ने राजस्व वसूली में ढिलाई बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने पर अल्मोड़ा जिले में तैनात आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही उन्हें हल्द्वानी स्थित संयुक्त आबकारी आयुक्त कार्यालय में संबद्ध करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षकों के तबादलों के लिए कार्मिक विभाग ने लौटाया नियमावली का प्रस्ताव, किए जा सकते हैं बदलाव
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जिलाधिकारी ने आबकारी निरीक्षक के निलंबन के संबंध में रिपोर्ट दी थी। वह अपने दायित्व का निर्वहन न करने और कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।
विज्ञापन