फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Excise department caught 384 Alcohol bottles from transport nagar

देहरादून: आबकारी टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से पकड़ी शराब की 384 पेटियां, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Feb 2020 03:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Excise department caught 384 Alcohol bottles from transport nagar
शराब की पेटियां पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में आज दोपहर आबकारी मुख्यालय की प्रवर्तन टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में बने एक गोदाम में छापा मारा। इस दौरान टीम ने अंग्रेजी शराब की 384 पेटियां पकड़ी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी टीम ने 250 पेटी शराब वहां से पकड़ी थी। आज फिर वहां छापा मारा गया तो 384 पेटियां मिली। इस मामले में टीम ने तीन लोगों के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


स्कूटी से 88 पव्वे बरामद
सिटी पेट्रोल यूनिट ने सोमवार को चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक युवक से देशी शराब के 88 पव्वे बरामद किए थे। सीपीयू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सर्वे चौक पर चेकिंग के दौरान नाबालिग मानकर एक युवक को रोका गया। दस्तावेज न दिखाने पर स्कूटी की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डिग्गी और एक बैग से देसी शराब के 88 पव्वे बरामद किए। स्कूटी चालक गौरव निवासी बुलंदशहर हाल निवासी पटेलनगर को पकड़ लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपी बालिग बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed