फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Except State Bank of India, most of the bank employees of state will be on strike today and tomorrow

हड़ताल : केंद्रीय ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बंद, एसबीआई में जारी कामकाज 

Mon, 28 Mar 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 02:13 PM IST
सार

देहरादून में भी एआइबीईए और एआइबीओए के आह्वान पर बैंक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए हैं। डाक विभाग, बीमा के कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में उतरे हैं।

विज्ञापन
Except State Bank of India, most of the bank employees of state will be on strike today and tomorrow
विरोध प्रदर्शन करते उत्तरांचल बैंक एम्पलाई यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया बैंक इप्लाइज यूनियन (एआइबीईए) और आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइबीओए) के आह्वान पर आज और कल भारतीय स्टेट बैंक को छोड़ प्रदेश के अधिकतर बैंककर्मी हड़ताल पर है। निजीकरण के खिलाफ और ईपीएफ में ब्याज की कटौती के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम ट्रेड यूनियन दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में भी दून में ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन शुरू किया है। हड़ताल के चलते बैंक, बीमा, डाक घर समेत विभिन्न कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


राहत वाली बात यह है कि हालांकि हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक की यूनियन शामिल नहीं है। ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाएं खुली रहेंगी और कामकाज भी सामान्य रहेगा। केंद्रीय ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केंद्रीय, बैंक, बीमा व राज्य सरकारों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 28 और 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर है। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को छोड़कर अधिकतर बैंक के बैंक कर्मचारी, डाक विभाग, बीमा समेत कई विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक के बाहर कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन

इन सभी विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन देहरादून के संयुक्त सचिव विनय शर्मा ने बताया कि बैंकों के निजीकरण का विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग को बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरीश रावत का कांग्रेसियों पर निशाना: 'मेरा इंतजाम कर बेटी को हराने में लगे थे' पढ़िए क्यों किया हरदा ने एक लाख इनाम देने का एलान


बैंककर्मी दून में एस्ले हाल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्र होकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे है। बैंक ऑफ बड़ौदा में हड़ताल का मिला-जुला असर है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कुछ कर्मचारी यूनियन एआइबीईए और एआइबीओए से संबंद्ध है, जबकि कुछ यूनाइटेट फोरम ऑफ बैंक यूनियनंस से संबंद्ध है, ऐसे में वहां कुछ अधिकारी-कर्मचारी काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed