फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Except green vegetables all other vegetables are expensive

हरी सब्जियों को छोड़कर बाकि सब सब्जियां महंगी 21-03-49

Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Except green vegetables all other vegetables are expensive
देहरादून। राजधानी के ज्यादातर बाजारों में हरी सब्जियों को छोड़कर सभी सब्जियां महंगी बिक रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान कीमतों में कमी के बावजूद टमाटर और प्याज महंगा बिक रहा है। वहीं, अन्य सब्जियों के दाम भी कम नहीं हो रहे हैं। मंडी अधिकारियों के अनुसार अभी थोक कीमतें बढ़ी हुई हैं, जिसके चलते फुटकर बाजार में भी महंगाई बनी हुई है।
विज्ञापन

राजधानी के बाजार में प्याज के दाम 40 से 50 रुपये प्रति किलो हैं। जबकि धड़ी (पांच किलो) 180 से 220 रुपये किलो तक है। नासिक वाले टमाटर के दाम में 10 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। अब टमाटर 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा पहाड़ी आलू 30 से 40, गोभी 40, मटर 140, शिमला मिर्च 80, फ्रासबीन 70 -80, लौकी 25 से 30, तौरी 30 से 40 रुपये किलो बिक रही है। राई और देशी पालक की छोटी गड्डियां 10 रुपये में मिल रही है। वहीं, मैथी की गड्डी 15 रुपये में बिक रही है। धर्मपुर के सब्जी व्यापारी राजेश ने बताया कि ज्यादातर सब्जियों के दाम अभी दो से तीन गुना तक बढ़े हुए हैं। अगले कुछ दिनों में इनके दाम में कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि गोभी, मटर, शिमला मिर्च के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक आ सकते हैं।
विज्ञापन

-- कोट
इस समय सब्जियों के दाम सामान्य तौर पर कुछ बढ़ जाते हैं। अब कीमतों में कमी आएगी। सभी बाजारों में व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ज्यादा कीमतें न बढ़ाएं। टमाटर, प्याज, गोभी, मटर की कीमतें कम होंगी। हालांकि, हरी सब्जियों से लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय थपलियाल, सचिव, निरंजनपुर मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed