फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Examination for admission in Nursing and Paramedical on 20-21

नर्सिंग व पैरामेडिकल में प्रवेश के लिए परीक्षा 20-21 को

Tue, 09 Nov 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Examination for admission in Nursing and Paramedical on 20-21
देहरादून। प्रदेश के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 व 21 नवंबर को होगी। इसके लिए विवि की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 13 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडेय के अनुसार 20 नवंबर को एएनएम व जीएनएम और 21 नवंबर को बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 21 नवंबर को होगी। परीक्षा नियंत्रकर प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से नर्सिंग व पैरामेडिकल सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में आधी सीटें राज्य कोटे की हैं। वहीं, बीएससी नर्सिंग में अगले साल से नीट के माध्यम से दाखिले होंगे। यह व्यवस्था इसी वर्ष से लागू होनी थी लेकिन इसका आदेश देरी से हुआ। ऐसे में छात्रों को एक साल की रियायत दी गई है। इस बदलाव के कारण परीक्षा में भी देरी हुई है। बीएससी नर्सिंग के परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव हुआ है। नर्सिंग काउंसिल के नए नियमों के तहत इसमें अंग्रेजी व नर्सिंग एप्टीट्यूट का भी सेक्शन जुड़ गया है। प्रवेश परीक्षा में नर्सिंग एप्टीट्यूट, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में 20-20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी से कम अंक लाने वालों को क्वालिफाई नहीं माना जाएगा। उधर, हर अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन पत्र में न्यूनतम तीन परीक्षा केंद्रों का विकल्प भरना होगा। विवि कोई एक परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी को आवंटित करेगा। एक बार आवंटित परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

नौ जिलों में होगी परीक्षा
प्रो. जुयाल ने बताया कि देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल, नई टिहरी, गोपेश्वर, हरिद्वार, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनरल व ओबीसी से 1500 रुपये और एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस से एक हजार रुपये फीस ली जाएगी। इसके माध्यम से एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पैरामेडिकल (बीएससी एमएलटी, बीएमआरआईटी, बीओटीटी, बीपीटी, बीएससी मेडिकल) में प्रवेश होंगे। छात्रों को आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed