फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen will be able to enter the secretariat directly

सचिवालय में सीधे प्रवेश कर सकेंगे पूर्व सैनिक

Sat, 27 Jul 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will be able to enter the secretariat directly
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क शौर्य स्‍थल पर पुष्प अर्पित करने के बाद सलामी देता अंततना
कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को राजधानी में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। गांधी पार्क में शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने घोषणा की कि अब पूर्व सैनिक सचिवालय में सीधे प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

गांधी पार्क में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश की रक्षा में देश के अनेक वीरों सहित देवभूमि के लाल वीर जवानों ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज सशक्त बन चुका है। हमारी सेना का पूरी दुनिया लोहा मान रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए घोषणाएं करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों को अब अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपर मुख्य सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। 1905 नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

इससे पहले ले. जनरल (सेवानिवृत्त) ओपी कौशिक ने कहा कि वह कारगिल से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। वह वहां रहे हैं, उनके बेटे ने भी वहां सेवा दी और अब पोता भी वहां तैनात है। विधायक गणेश जोशी, खजान दास, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री की ओर से पदक विजेता सैन्य अधिकारियों, सैनिकों, सैनिकों के परिजनों व वीर नारियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुकेश कोली, मुन्नी देवी शाह, ब्रिगेडियर केजी बहल, रमेश भाटिया, जिलाधिकारी सी रविशंकर, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सैनिक और उनके परिजन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं
- सैनिकों, पूर्व सैनिकों को सीएम से मुलाकात के लिए नहीं लेना पडे़ेगा एप्वाइंटमेंट।
- सचिवालय में एंट्री के लिए सैनिकों, पूर्व सैनिकों के लिए प्रवेश पत्र जरूरी नहीं।
- अपर मुख्य सचिव समस्याओं के लिए बनाए जाएंगे नोडल अधिकारी।
- सहस्रधारा रोड पर बनेगा भव्य शौर्य स्थल, यहां डिजिटल फार्म में होगा सैनिकों का विवरण।
- शौर्य स्थल पर ठहरने के साथ ही आश्रितों के लिए व्यावसायिक कोर्स की व्यवस्था की जाएगी।
- उत्तराखंड में शस्त्र बनाने की कंपनी लाई जाएगी।
कारगिल वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी और कैंट स्थित वार मेमोरियल में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आईएमए में कमाडेंट ले. जनरल एसके झा, मेजर जनरल जीएस रावत सहित सभी सैनिकों ने कारगिल वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। घंघोड़ा स्थित वार मेमोरियल में ले. जनरल (सेवानिवृत्त) टीपीएस रावत, पूर्व वाइस एडमिरल एससीएस बिष्ट, एयर मार्शल कुलदीप शर्मा, डिप्टी जीओसी व स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर नीरज गुसाईं सहित जवानों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

क्लेमेंटटाउन कैंट में शहीदों के परिजन सम्मानित
क्लेमेंटटाउन कैंट में भी कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छावनी परिषद के जूनियर हाईस्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्रिगेडियर सुभाष पनवर एवं कैंट उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने क्षेत्र में रहने वाले शहीदों के परिजनों और वरिष्ठ सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान सीईओ अभिषेक राठौर ने शहीदों के परिवारों को कैंट क्षेत्र में विभिन्न करों एवं बिल्डिंग प्लान के विकास शुल्क में छूट का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखने की घोषणा की। इस मौके पर बीना नोटियाल, महेश पांडे आदि मौजूद थे। इसके अलावा भी विभिन्न संगठनों, स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed