फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex cs subhash kumar join his new post.

सीएस से हटते ही संभाल ली नई जिम्मेदारी

Wed, 22 Oct 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Oct 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
ex cs subhash kumar join his new post.

पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने दोपहर बाद अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली। सुभाष कुमार अब विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। नए मुख्य सचिव एन.रविशंकर उन्हें अपने कार्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद उन्होंने आयोग में पदभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने बताया कि निवर्तमान मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने विद्युत नियामक आयोग में अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किये जाने के शासन के निर्णय पर सरकार से 21 अक्तूबर की पूर्वान्ह मुख्य सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर किए जाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


अप्रैल में होना था रिटायर
उल्लेखनीय है कि सुभाष कुमार अप्रैल में रिटायर हो रहे थे। लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश सरकार ने केंद्र से उनका कार्यालय छह महीने बढ़ाने का आवेदन किया था। उस हिसाब से सुभाष कुमार 31 अक्तूबर को रिटायर होते। सोमवार शाम सुभाष कुमार ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा रतूड़ी ने बताया कि कि राज्य सरकार ने सुभाष कुमार के अनुरोध पर विचार करते हुए नियम के अनुसार तीन माह के नोटिस की अनिवार्यता को दरकिनार करते हुए मुख्य सचिव, अध्यक्ष उत्तराखंड जल विद्युत निगम और अध्यक्ष राजस्व परिषद से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed