फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex army man security for corbett park

शिकारियों के होश उड़ाएंगे सेना के जवान

Tue, 24 Jun 2014 04:51 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
ex army man security for corbett park

कार्बेट टाइगर रिजर्व के बाघों के लिए अब तजुर्बेकार पूर्व फौजी सुरक्षा कवच बनेंगे।

विज्ञापन


शिकार और तस्करी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि
वन विभाग ने पहली बार शिकारियों पर लगाम लगाने के लिए 215 एक्स सर्विसमैन की भर्ती की है। पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में बाघ व वन्य जीवों के शिकार और तस्करी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।

तमाम कवायद के बावजूद वन विभाग शिकारियों पर लगाम कसने में नाकाम रहा है। इसीलिए विभाग ने अब पूर्व फौजियों पर भरोसा जताया है।

इस फोर्स को कार्बेट के आसपास के तराई ईस्ट, तराई वेस्ट, तराई सेंट्रल, नैनीताल, रामनगर में तैनात किया गया है। हालांकि कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए वन विभाग पहले ही टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन कर चुका है।
विज्ञापन


यह फोर्स भी जल्द ही पार्क में तैनात कर दी जाएगी। लेकिन जिन संवेदनशील इलाकों से होकर शिकारी भीतर घुसते हैं, उन्हें रोकने के लिए एक्स सर्विसमैन की फौज प्रोटेक्शन का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक हथियारों से लैस
वन विभाग ने फौज को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया है। विभाग ने पहली बार इस टीम को ऐसी दूरबीन और कैमरे भी दिए हैं, जिससे छिपे हुए शिकारियों को आसानी से ट्रैप किया जा सकता है।

सेना की भांति इनके पास हथियारों का जखीरा होगा और दूर तक निशाना साध सकेंगे।

यह फोर्स शिकारियों की गतिविधियों पर रोक लगाने में अहम साबित होगी। पूर्व फौजियों को विपरीत परिस्थितियों में काम करने का लंबा अनुभव है।
- एसएस शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed