फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   EVM may not use in uttarakhand nikay chunav 2018

...तो अब उत्तराखंड में EVM से नहीं होंगे निकाय चुनाव, राज्य चुनाव आयोग अपनाएगा ये तरीका

Wed, 04 Apr 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Apr 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
EVM may not use in uttarakhand nikay chunav 2018

उत्तराखंड में अब हो सकता है कि ईवीएम से चुनाव न कराए जाएं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर अपना मत रखा है। राज्य चुनाव आयोग ने सरकार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर चुनाव कराने के लिए 17 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन उसे 17 रुपये नहीं मिले। यह आरोप राज्य चुनाव आयुक्त सुबर्द्धन ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया।

विज्ञापन


उनके इस बयान से यह बात साफ हो गई कि आयोग इस बार ईवीएम से निकाय चुनाव नहीं करा पाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग की सभी निकायों में ईवीएम पर चुनाव कराने की तैयारी थी। आयोग ईवीएम और वीवीपैट के साथ निकाय चुनाव कराना चाहता था।
विज्ञापन


लेकिन सरकार ने इसके लिए धनराशि जारी नहीं की। क्या आयोग कुछ निकायों में ईवीएम से चुनाव कराएगा? इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि कहीं चुनाव ईवीएम पर और कहीं मतपत्रों पर कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संकेत दिए कि अब सभी निकायों में मतपत्रों पर चुनाव कराएगा। उन्होंने कहा कि लोग आयोग से लगातार सवाल पूछ रहे थे कि वह चुनाव ईवीएम पर कराएगा या मत पत्रों पर। लेकिन सरकार का रुख स्पष्ट होने की वजह से आयोग कुछ कहने की स्थिति में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed