{"_id":"6abd5ffbf772e6eee60d3986","slug":"everyone-should-pledge-not-to-accept-dowry-ramchandracharya-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1086-1079315-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न लेने का सभी लोग लें संकल्प : रामचंद्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न लेने का सभी लोग लें संकल्प : रामचंद्राचार्य
Thu, 01 Oct 2026 12:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित क्लब द्वितीय में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन बुधवार को रामचंद्राचार्य बाल व्यास ने मानव जीवन की सार्थकता धर्म के मार्ग पर चलने में बताई। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से मानव शरीर मिला है। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलकर अपने लोक और परलोक को धन्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह में दहेज न लेने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में कन्यादान और अन्नदान अवश्य करना चाहिए। पितृ पक्ष में पितरों के नाम से कथा या भंडारे के लिए दान करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुबोध गोयल, सचिव कपिल नागपाल, सत्य प्रसाद, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।