फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   every youth will get job till 2020.

2020 तक उत्तराखंड के हर युवा को मिलेगा रोजगार: सीएम

Fri, 16 Dec 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पोखरी (चमोली) Updated Fri, 16 Dec 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
every youth will get job till 2020.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के प्रत्येक युवा को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। यदि जनता मौका देगी तो 2020 तक राज्य के प्रत्येक युवा को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना है, जिसके लिए सरकार रोड मैप तैयार किया गया है। वह पोखरी में सतत संकल्प विकास यात्रा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को सतत संकल्प विकास यात्रा के तहत पोखरी पहुंचे सीएम रावत ने कहा कि सरकार के पास राज्य विकास के लिए रोडमैप है, लेकिन समय की कमी के कारण इस कार्यकाल में कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन

'16 हजार पदों पर हो गई है भर्ती'

every youth will get job till 2020.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उन्होंने कहा कि सरकार ने 30 हजार रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया था, जिसमें से 16 हजार पदों पर भर्ती कर ली गई है। 14 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में विधान सभा चुनावों की जिम्मेदारी उन्होंने कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी को सौंप दी है।

राजेंद्र भंडारी ने चमोली के विकास पुरुष कहे जाने वाले स्व. नरेंद्र भंडारी के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा की ओर से लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य किया गया है।

भाजपा ने जनता को लगा दिया लाइन में: भंडारी

every youth will get job till 2020.
राजेंद्र भंडारी - फोटो : amar ujala

जनता भाजपा को इसका उत्तर देने के लिए तैयार बैठी है। वहीं कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर जनता को लाइन में खड़ा करने का कार्य किया है।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतेंद्र नेगी, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष रजनी भंडारी, विनीता देवी, कुंवर सिंह चौधरी, वीरेंद्र भंडारी, फतेराम सती, वीरेंद्र बर्तवाल, गोपाल पंवार, विक्रम नेगी, गिरीश किमोठी, मधु बर्तवाल और माला कंडारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed