फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Every person should be aware of his rights: Governor

प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे : राज्यपाल

Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Every person should be aware of his rights: Governor
I
विज्ञापन

IIभारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग
I

I
I
Iराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शनिवार को राजभवन में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

I
I
I
Iराज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक उपभोक्ता भी होता है और उसे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहना चाहिए। अधिकारों के बारे में अज्ञानता शोषण का कारण बन सकती है। राज्यपाल ने कहा कि उपभोक्ता अधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं या ग्राहकों को उनके हितों के लिए बनाए गए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और उसके अंतर्गत आने वाले कानूनों के प्रति जागरूक करना है। कहा कि मिलावटी सामग्री का वितरण, अधिक दाम वसूलना, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री, नाप-तौल में अनियमितता, गारंटी के बाद सर्विस प्रदान नहीं करने के अलावा ग्राहकों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण संबंधी जानकारी के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। बीआईएस की ओर से जारी बीआईएस केयर एप उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही सरल और प्रभावी टूल है। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, उप महानिदेशक उत्तरी क्षेत्र बीआईएस स्नेहलता, ब्रिगेडियर केजी. बहल और बीआईएस देहरादून के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed