{"_id":"5824d2d54f1c1b067fb3a9eb","slug":"every-one-get-benefit-of-government-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रावत ने किया 606 लाख की योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रावत ने किया 606 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुउद्देश्यीय शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को कैंट क्षेत्र में 606 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
साधूराम इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में सीएम ने कहा कि सरकार ने सस्ते गल्ले की दुकानों में बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए अन्न सुरक्षा कानून लागू किया है। एपीएल कार्ड धारकों के लिए गेहूं एक रुपये सस्ता कर दिया गया है। साथ ही विचार किया जा रहा है कि सस्ते गल्ले की दुकानों पर सस्ता तेल, दाल और नमक भी मिले।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने जनता के बीच अपनी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, राजीव जैन, सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, दीप बोहरा, जसविंदर सिंह गोगी, राजकुमार वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
-कैंट विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियर एनक्लेव के आंतरिक मार्ग का निर्माण लागत 112.32 लाख रुपये
-कालिंदी एनक्लेव में क्षतिग्रस्त सड़क व नालियों का पुनर्निर्माण लागत 104.23 लाख रुपये
-पेयजल निगम के तहत मातावाला बाग पेयजल योजना लागत 408.33 लाख रुपये समेत कई कार्यों का शिलान्यास
-गांधीग्राम में 85.66 लाख की लागत से आंतरिक सड़कों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया।