फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Every house, temple will be with Bappa, will stay with him for 10 days

शुभ मुहूर्त में घरों एवं पंडालों में विराजे गणपति बप्पा, दस दिन रहेगी धूम

Thu, 01 Sep 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Every house, temple will be with Bappa, will stay with him for 10 days
एक साल इंतजार के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई है, जब बप्पा हमारे साथ हैं। बुधवार को दून के हर घर व मंदिर में गणपति बप्पा जश्न के साथ विराजमान हुए। बप्पा 10 दिन अपने भक्तों के साथ रुकेंगे और अपना प्यार व आशीर्वाद बांटेंगे।
विज्ञापन

बीते दो साल कोरोना के चलते गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहा। जिससे गणेश पूजा कार्यक्रम घरों तक ही सीमित रहे। लेकिन, इस बार भक्त दोगुने उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी पर्व का उत्सव मना रहे हैं। बुधवार को मंदिरों व घरों में सुबह ही गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शहर में जगह-जगह लगे पंडालों में भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। हाथों में लड्डू, सिर पर मुकुट धारण किए हुए लंबोदर नौ सितंबर तक चमकते दमकते पंडालों में विराजेंगे। इस दौरान मेरे घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...गणपति बप्पा मोरिया... जैसे गीतों व भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। बप्पा के घर आने की खुशी हर किसी के चेहरे पर देखते ही बनती थी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देव माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर रात्रि में चंद्र देव के दर्शन नहीं करने चाहिए। बताया कि शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दिन के समय हुआ था। उस दिन बुधवार था। इस साल भी ऐसा ही संयोग बना है जो बहुत ही शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश शोभायात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
श्री गणेश उत्सव सेवा समिति लंढौर ने गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया। समिति ने घंटाघर से लेकर मंदिर तक गणेश शोभायात्रा निकाली और इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। उसके बाद सनातन धर्म मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति पूर्जा-अर्चना के साथ स्थापित की गई।

श्री गणेश उत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर में समिति ने चौथी बार भगवान श्री गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन कर मूर्ति स्थापित की। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम से भजन संध्या कार्यक्रम शुरू हो गया है जो तीन सितंबर तक चलेगा। चार सितंबर को सुबह की पूजा और हवन के बाद भंडारे एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। तीन सितंबर को भजन संध्या में मनोज साईं जागरण पार्टी प्रस्तुति देगी। चार सितंबर को दो बजे गणपति विसर्जन के लिए शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर से प्रस्थान करेगी। इस मौके पर मनोज अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, सुनील बख्शी, रमन, संदीप अग्रवाल, अनुराग रस्तोगी, अनुज गोयल, उपेंद्र पंवार, विक्रम, सुभाष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed