फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Every child is special, try to nurture talent: Anand Bardhan

हर बच्चा खास, प्रतिभा को आगे बढ़ाने का करें प्रयास : आनंद बर्द्धन

Mon, 19 Jan 2026 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Every child is special, try to nurture talent: Anand Bardhan
नवोदय विद्यालय पहुंचे मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम बच्चों से की बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। हर बच्चा खास होता है, अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें। यह कहना है मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का। उन्होंने यह बात राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ से बातचीत करते हुए कही।
मुख्य सचिव ने कहा कि हमें अपनी प्रतिभा पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं परिजनों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे ‘शिक्षा की बात‘ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए इसमें उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों, प्रोफेसर और विभिन्न क्षेत्रों में अहम कार्य कर रहे व्यक्तियों से बातचीत कराते हुए बच्चों का मार्गदर्शन करने का अवसर दें। उन्होंने शिक्षा की बात कार्यक्रम को अन्य सभी विद्यालयों में भी शुरू किए जाने की बात कही। सीएस ने कहा, क्लस्टर विद्यालयों से इसकी शुरूआत करते हुए सभी क्लस्टर विद्यालयों को इससे जोड़ा जाए।
विज्ञापन

-------
मोबाइल और तकनीक पर हो नियंत्रण
बच्चों से चर्चा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा, मोबाइल और तकनीक का युग है, लेकिन इस पर हमारा कंट्रोल हो, न कि वो हमें कंट्रोल करें। उन्होंने कहा, किताबें, खेल और रचनात्मक सोच आपको मजबूत बनाते हैं। हमें इन सभी पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मेहनत और अनुशासन हमें बेहतर बनाते हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी होती है। मेहनत और अनुशासन हमें बेहतर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा मनुष्य, अच्छा नागरिक बनकर देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियां निभानी है। इसके लिए सभी शिक्षकों और अभिभावकों को भी अपने बच्चों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी। सीएस ने इस दौरान प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों के साइंस प्रोजेक्ट्स का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रामन एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुकुल सती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed