फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Everester and itbp officer rescue operation missing foreigners search in nanda devi peak

नंदादेवी रेस्क्यू अभियान: मौसम खराब होने की वजह से आगे नहीं जा पाया हेलीकॉप्टर, वापस लौटे जवान

Wed, 05 Jun 2019 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jun 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Everester and itbp officer rescue operation missing foreigners search in nanda devi peak
सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ का संयुक्त अभियान - फोटो : अमर उजाला

नंदादेवी में बर्फ में दबे विदेशी पर्वतारोहियों के शव निकालने का अभियान आज सुबह शुरू किया गया। पिथौरागढ़ से एयरफोर्स का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर टीम को लेकर रवाना हुआ। आज सुबह करीब पांच बजे आईटीबीपी के चार पर्वतारोही और वायु सेना के पांच हेलीकॉप्टर में मुनस्यारी से रवाना हुए।

विज्ञापन

 

नंदादेवी बेस कैंप से हेलीकॉप्टर द्वारा आवश्यक सामग्री भी पहुंचाई जाएगी। आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी और एवरेस्ट विजेता रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है। बता दें कि टीम लीडर रतन सिंह धारचूला निवासी हैं। नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण के दौरान एवलांच आने से बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ का यह संयुक्त अभियान है। हालांकि मौमस खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर आगे नहीं जा पाया और रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन


एसटीएच हल्द्वानी भेजे जाएंगे पर्वतारोहियों के शव
लापता पर्वतारोहियों के शवों को नंदा देवी चोटी से निकालने के बाद हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी लाया जाएगा। हवाई पट्टी में ही मृतकों का पंचनामा भरने की कार्रवाई होगी। इसके बाद शवों को संरक्षित रखने के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा जाएगा। शवों के डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे। विदेशी पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के बाद सुपुर्द करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित देशों के दूतावासों को भी पत्र भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

13 सदस्यीय दल में से आठ पर्वतारोही हुए थे लापता

13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट में पर्वतारोहण के लिए गए 13 सदस्यीय दल में से आठ पर्वतारोही ब्रिटेन निवासी लीडर मार्टिन मोरिन, ब्रिटेन के ही पर्वतारोही जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटनेयरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय लापता हो गए थे।

सेना के हेलीकॉप्टर से चले सर्च अभियान के दौरान पांच पर्वतारोहियों के शव बर्फ में पड़े दिखे। इन शवों को निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ की संयुक्त टीम गठित की गई है। आईटीबीपी ने बर्फ में दबे पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए कुछ विशेष उपकरण दिल्ली से मंगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed