फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even after the change in weather, dengue cases

Dehradun News: बदलते मौसम में बच्चों को निढाल कर रहा वारयल और डेंगू

Tue, 03 Oct 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Even after the change in weather, dengue cases
Iडेंगू के हर दिन दो से तीन मामलेI
विज्ञापन




मौसम में बदलाव के बाद भी डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं। उप जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 30 बच्चे वायरल फीवर से ग्रस्त मिल रहे है। वहीं हर दिन दो से तीन बच्चों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि भी हो रही है। डेंगू और वायरल संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सकों ने घर में साफ-सफाई के साथ बच्चों की खान-पान और दिनचर्या पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।



उप जिला अस्पताल में अब तक 40 बच्चे डेंगू संक्रमित मिले हैं। हालांकि किसी भी बच्चे में डेंगू के गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं। अधिकांश बच्चे ओपीडी में ठीक हो गए। अब सुबह शाम की ठंड हो गई है। लेकिन मौसम परिवर्तन के बाद भी डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन




हर दिन दो-तीन बच्चों की डेंगू की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ओपीडी में अब भी सबसे अधिक मामले वायरल फीवर के हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 40 बुखार के मामले आ रहे हैं। इनमें से 30 वायरल फीवर से ग्रस्त पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि एलाइजा जांच में अब तक 40 बच्चे डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। बताया कि हर दिन दो से तीन बच्चे डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed