फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eunuch punishment video viral in dehradun

देहरादूनः किन्नराें को सजा के वायरल वीडियो का होगा परीक्षण, एसएसपी ने दिए आदेश

Thu, 01 Aug 2019 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Aug 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
eunuch punishment video viral in dehradun
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

किन्नरों के दो गुटों में हुए संघर्ष के बीच किन्नरों को सजा देने के वायरल हुए वीडियो ने पुलिस को बेचैन कर दिया है। वीडियो में दो किन्नरों को जंजीरों में जकड़कर गर्म चिमटा लगाने, उन पर कुत्ते छोड़ने और बेरहम तरीके से पीटा जा रहा है। एसएसपी ने एसओजी को वीडियो का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


केदारपुरम के शिव कुंज में चार दिन पहले बधाई को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच सोशल मीडिया पर मारपीट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों वीडियो में एक ही घर के हैं। एक वीडियो में दो किन्नरों को जंजीरों में जकड़कर पीटा जा रहा है। कुछ किन्नर गर्म चिमटे लगाकर उन्हें यातनाएं दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में पिटाई के बाद उनके बाल काटने, नृत्य कराने और कुत्ते छोड़ने के दृश्य हैं। किन्नर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि वीडियो कब का और कहां का है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती का कहना है कि परीक्षण के बाद पता चल पाएगा कि वीडियो कहां का है। एसओजी प्रभारी ऐश्वर्य पाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed