फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Estonian pop singer Jana Kask was detained by Dehradun police

उत्तराखंड: अवैध रूप से कैंट क्षेत्र में घुसी विदेशी पॉप सिंगर हिरासत में, भारत छोड़ने का नोटिस जारी

Tue, 16 Oct 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Oct 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Estonian pop singer Jana Kask was detained by Dehradun police
Estonian pop singer Jana Kask

कैंट क्षेत्र में अवैध रूप से भ्रमण करने के आरोप में पुलिस ने यूरोपीय संघ के देश एस्टोनिया की पॉप सिंगर जाना कास्क को पकड़ा है। जाना कास्क टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। आरोप ये भी है कि वह टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक गतिविधियां भी चला रही थी। बताया जा रहा है कि उसने वहां कोई गाना भी शूट किया है। पुलिस ने पॉप सिंगर को लीव इंडिया (भारत छोड़ो) का नोटिस दे दिया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजी जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को पटेलनगर क्षेत्र के एक होटल में विदेशी महिला के ठहरे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा और महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जाना कास्क बताया। पता चला कि वह एस्टोनिया की प्रसिद्ध पॉप सिंगर है। वह गत तीन अक्तूबर को भारत आई थी। इसके बाद वह गुड़गांव अपने परिचित के यहां चली गई। वहां वह आठ अक्तूबर तक ठहरी और अगले दिन नौ अक्तूबर को देहरादून आई थी।
विज्ञापन

 

होटलों पर होगी कार्रवाई   

यहां वह चकराता क्षेत्र के कई होटलों में रुकी। पुलिस के अनुसार उसने चकराता कैंट क्षेत्र का भ्रमण भी किया, जो नियमानुसार गलत है। पुलिस के अनुसार किसी भी विदेशी नागरिक को कैंट क्षेत्र में भ्रमण के लिए गृह मंत्रालय की आज्ञा की आवश्यकता होती है। आरोप है कि उसने एक गाने की शूटिंग भी क्षेत्र में की है। हालांकि, उसके पास से मिली वस्तुओं की अभी जांच की जा रही है। एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि महिला के पासपोर्ट पर लीव इंडिया नोटिस चस्पा कर दिया गया है। कल उसे भारत से डीपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

किसी भी विदेशी नागरिक के ठहरने पर होटल प्रबंधन को उसकी जानकारी पुलिस को देनी होती है। जबकि, चकराता और त्यूनी क्षेत्र के होटलों ने ऐसा नहीं किया है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस इन होटलों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed