{"_id":"6625a51626e4dc318e005e64","slug":"epfo-is-busy-in-recovering-the-rights-of-employees-dehradun-news-c-5-drn1037-396263-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कर्मचारियों के हक के रुपये वसूलने में जुटा ईपीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कर्मचारियों के हक के रुपये वसूलने में जुटा ईपीएफओ
विज्ञापन
कर्मचारियों के हक के रुपये डकारने वाली कंपनियों के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ईपीएफओ की ओर से प्रदेशभर के करीब 450 विभाग और कंपनियों को नोटिस भेजा गया था। अभी तक इन सभी विभागों और कंपनियों से करीब 80 फीसदी तक की वसूली की जा चुकी है।
कर्मचारियों के पीएफ के रुपये डकारने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ईपीएफओ की ओर से तीन महीने का विशेष वसूली अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत पहले चरण में कर्मचारियों के पीएफ का पैसा जमा करने के लिए विभाग व कंपनियों को समय दिया गया। तय समय तक भी रकम जमा न करने पर ईपीएफओ की ओर से संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त-1 विश्वजीत सागर ने बताया, वसूली अभियान के तहत कई विभागों सहित 450 कंपनियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया था।
इनसे अभी तक करीब 80 फीसदी पीएफ रकम की वसूली की जा चुकी है। अभियान के दूसरे चरण में समय देने के बाद भी पीएफ जमा न करने वालों की संपत्ति जब्त की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।