फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   entry for uttarakhand state song.

अपनी पसंद के राज्य गीत पर जल्द भेंजे एंट्री

Wed, 04 Mar 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Mar 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
entry for uttarakhand state song.

उत्तराखंड का राज्य गीत तैयार करने के लिए पूरे देश से एंट्री मांगी गई हैं। राज्य गीत चयन समिति के मुताबिक देश भर से मिलने वाली अर्जियों पर विचार कर राज्य गीत तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


एंट्रियों में जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा सकेंगे। गीत का विमोचन इसी वर्ष राज्य गठन की वर्षगांठ पर किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ चुनी गई एंट्री को राज्य सरकार पुरस्कार भी देगी। संस्कृति विभाग की ओर से गठित राज्य गीत चयन समिति की पहली बैठक होते ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
विज्ञापन


राज्य में किसी एक बोली पर सहमति नहीं बनने के बाद पहचान कायम रखने के लिए हिंदी में गीत तैयार करने पर मुहर लगी है। गीत में राज्य के खास मेले, पर्व, उत्सवों के नाम भी होंगे। सांस्कृतिक और लोक परंपराओं का समावेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक बोलियों की लाइनें भी डाली जाएंगी। संस्कृति विभाग निदेशक बीना भट्ट ने बताया कि 17 मार्च को समिति की बैठक होगी। इसमें सुझावों की एंट्री के लिए निकाले जा रहे विज्ञापन पर अंतिम मुहर लगेगी। विज्ञापन के मुताबिक देशभर के लोग सीधे संस्कृति विभाग में या विभाग की ईमेल आईडी पर एंट्री भेज सकते हैं। एंट्री की अंतिम तारीख 15 मई तय की गई है।

विरोधियों के लिए छोड़ दूंगा कुर्सी: नेगी दा
लोकगायक और राज्यगीत चयन समिति के सह अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मैं जिंदगी भर गढ़वाली में गाने लिखता रहा हूं। ऐसे में हिंदी में गीत का चुनाव थोड़ा मुश्किल है। मगर यह राज्यहित में है।

गाना भले हिंदी में होगा, लेकिन उसमें आंचलिक बोली का समावेश होगा। अपने विरोधियों का स्वागत करता हूं। उनके लिए अपनी कुर्सी तक छोड़ सकता हूं। वह आएं और कमेटी का हिस्सा बनकर खुद गीत चुन लें।


हिंदी में राज्यगीत तैयार हो रहा है। यह स्वागत योग्य है। राज्यगीत ऐसा हो, जिसे हर जगह के लोग सुन सकें। जितना सुना जाएगा, गीत की उतनी ही महत्ता बढ़ेगी। आंचलिकता में गए तो पहाड़ पर कोस-कोस पर बोलियां बदलती हैं। ऐसे में कौन सी बोली में राज्य गीत बनाएंगे।
- सुभाष पंत, वरिष्ठ साहित्यकार, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed