{"_id":"58653d4b4f1c1b265eeebc3e","slug":"entertainment-tax-in-hill-area-cinema-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों में सिनेमाघरों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों में सिनेमाघरों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
सिनेमाघर
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्षेत्रों में बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें मनोरंजन कर में पांच साल तक छूट देने का निर्णय लिया है। इससे न सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे, बल्कि यहां स्थानीय फिल्मों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा और पहाड़ी बोली भाषा को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
सचिव सूचना विनोद शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत पर्वतीय इलाकों में बंद पड़े सिनेमाघरों को पुनर्जीवित करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रदेश में 1000 मीटर से ऊपर स्थित सिनेमाघरों को फिर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह फैसला प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अवस्थापना विकास, शूटिंग स्थलों का निर्माण, प्रदर्शन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करने और क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है। बताया कि नैनीताल और मसूरी में बंद सिनेमाघर शुरू हो चुके हैं। सरकार की ओर से उनको पहले से छूट दी जा रही है। अभी भी पर्वतीय जनपदों में चार-पांच ऐसे सिनेमाघर हैं जो लंबे समय से बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन