Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Entered the house and demanded the minor girl's demand.

Dehradun News: विकासनगर में दूसरे समुदाय के युवक का दुस्साहस, घर में घुसकर नाबालिग छात्रा की भर दी मांग

Mon, 06 Oct 2025 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and demanded the minor girl's demand.
विकासनगर कोतवाली में विरोध जताने आए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में दूसरे समुदाय के युवक ने पड़ोसी के घर में खेल रही नाबालिग छात्रा की मांग भर दी। आरोप है कि युवक ने छात्रा को जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। उसके साथ छेड़खानी भी की। छात्रा के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक शेखर बंसल करीब 20-25 कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। माहौल गर्म देख पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया और शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक कोतवाली पहुंचे। उनके साथ पीड़ित छात्रा के परिजन भी थे। पीड़िता की माता ने बताया कि वह और उनके पति काम के लिए बाहर गए थे। उनका बड़ा बेटा काम से आकर घर पर सो रहा था। उनकी 15 वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर में सहेली के साथ खेल रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस आया और बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया। उसको जबरदस्ती साथ ले जाने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण घर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक ने कोतवाली प्रभारी से बताया कि पछवादून में दूसरे समुदाय के युवकों के किशोरियों और युवतियों के उत्पीड़न और उन्हें साथ ले जाने की घटनाएं बढ़ रही है। यह एक सोची-समझी साजिश है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से युवक पर मुकदमा दर्ज उसकी गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण, छेड़खानी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी क्षेत्र का ही रहने वाला है। वह पीड़िता के गांव में ही किसी रिश्तेदार के घर रह रहा था।


उन्होंने बताया कि पीड़िता विद्यालय में पढ़ रही है। कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज करवाने वालों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष विपिन, आयुष, यश यादव, शिवा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed