फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Enlightened Citizens Conference organized in the

सेवा प्रकल्प संस्थान जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध : शैलेंद्र कुमार

Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Enlightened Citizens Conference organized in the
Iअखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजनI
विज्ञापन


अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 71वें स्थापना दिवस पर सेवा प्रकल्प संस्थान ने नगर पालिका के टाउन हाॅल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र कुमार शामिल हुए।


प्रांत प्रचारक ने कहा कि सेवा प्रकल्प संस्थान जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान जनजाति समाज को सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक स्वावलंबन, स्वाभिमान जागरण के लिए प्रेरित कर रहा है। संस्कार केंद्रों के माध्यम से शिक्षा के साथ ही छात्रों को संस्कार दिए जा रहे हैं। सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जा रहा है। धर्मावाला में विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। स्वामी विवेकानंद अस्पताल के सचिव डॉ. अनुज सिंघल, सेवा प्रकल्प के संरक्षक डॉ. दिनेश भंडारी, प्रांत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री दिनेश, जिलाध्यक्ष मेहर सिंह, मंत्री रमेश नेगी, जिला संगठन मंत्री संदीप, जिला उपाध्यक्ष नरेश चौहान, नीरज चौहान, नरेश रावत, संजय शर्मा, संदीप मोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed