बरसात में लें पोहा-आलू-टिक्की का आनंद, बस 10 से 15 मिनट के भीतर होगी तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का मौसम हो और खाने में कुछ अलग हो तो फिर क्या कहने। आज हम आपको बता रहे हैं मानसून की ऐसी ही डिश पोहा-आलू-टिक्की के बारे में। इसे केवल 10 से 15 मिनट के भीतर तैयार किया जा सकता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं।
सामग्री
पोहा : 1 कप
आलू मीडियम साइज : 3
नमक : स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर : 1/4 चम्मच
जीरा : 1/2 चम्मच
हरी मिर्च : 2
चाट मसाला : 1/4 चम्मच
नीबू का रस : 1 चम्मच
काजू पाउडर : 2 चम्मच
तेल : 500 ग्राम
कॉर्न स्टार्च : 1 चम्मच
ऐसे बनाएं
-पहले एक छन्नी में पोहा लें और उसे पानी में अच्छे से भिगो लें।
-फिर उसे एक कटोरे में निकाल लें और उसमें आलू डालकर मिला लें।
-फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा, हरी मिर्च, चाट मसाला, नीबू का रस, कॉर्न स्टार्च, काजू और नमक डाल कर मिक्स कर लें।
-अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
-एक पैन में तेल को गर्म होने के लिए रख दें।
-फिर थोड़ा सा पोहा लेकर उसे टिक्की जैसा बना लें।
-टिक्की को तेल में डालकर डीप फ्राई करें।
-चारों तरफ से पक जाने के बाद उसे किसी टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
-आपकी पोहा आलू टिक्की बनकर तैयार है।
-इसे आप धनिया चटनी, टमाटर चटनी, टोमेटो सॉस या अन्य चटनी के साथ खा सकते हैं।