{"_id":"5d29ec1a8ebc3e6d117f1e1e","slug":"engineering-student-killed-in-road-accident-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला
Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से रुड़की से मंगलौर जा रहे एक इंजीनियरिंग के छात्र को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर हादसा होने से मिलिट्री चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलौर के बंदरटोल निवासी सलाउद्दीन उर्फ सन्नी (22) पुत्र असलम अंसारी भगवनानपुर स्थित मदरहुड यूनिवर्सिटी में इंजीनिरिंग का छात्र था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह रुड़की से बाइक से मंगलौर लौट रहा था। मिलिट्री चौक के पास एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौका पाकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं, वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। मिलिट्री चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही वाहन की तलाश कर ली जाएगी।