{"_id":"65f99b7655237be3e504a522","slug":"enforcement-agencies-seized-illicit-liquor-unauthorized-cash-and-other-materials-worth-more-than-rs-60-lakh-in-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रवर्तन एजेंसियां सख्त, 72 घंटे में 60 लाख से अधिक की अवैध शराब, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रवर्तन एजेंसियां सख्त, 72 घंटे में 60 लाख से अधिक की अवैध शराब, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज
Tue, 19 Mar 2024 07:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:34 PM IST
सार
भारतीय चुनाव आयोग ने वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगी प्रवर्तन एजेंसियों के लिए इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) की व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के साथ ही विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 16 मार्च से 18 मार्च तक विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की गई है।
विज्ञापन
स्टेट नोडल ऑफिसर (इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग) मनमोहन मैनाली ने बताया कि बीते एक मार्च से 18 मार्च तक यह आंकड़ा सात करोड़ 68 लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की गई है। बीते 11 मार्च को हरिद्वार जनपद में तीन करोड़ 34 लाख लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ सीज किए गए।
विज्ञापन
इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम
गौरतलब है कि भारतीय चुनाव आयोग ने वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगी प्रवर्तन एजेंसियों के लिए इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) की व्यवस्था लागू की है। इस ईएसएमएस में आबकारी, पुलिस, आयकर विभाग समेत 20 से अधिक एजेंसियां जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
अधिकांश प्रवर्तन की कार्रवाई एवं सीजर रिपोर्ट को प्रतिदिन रात 12 बजे तक दर्ज किया जा रहा है। इसी ईएसएमएस साफ्टवेयर में सभी जिलों की प्रवर्तन एजेंसियों अपनी कार्रवाई दर्ज कर रही है। जिसकी सीधी मॉनीटरिंग भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड कार्यालय द्वारा की जा रही है।