Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Energy Corporation's negligence on the voiceless

ऊर्जा निगम की लापरवाही, बेजुबानों पर भारी

Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

ऊर्जा निगम की लापरवाही बेजुबानों पर भारी पड़ रही है।बिजली के पोलों से करंट आने से आए दिन कोई न कोई पशु या तो घायल हो रहा या उसकी जान जा रही है।पिछले माह गढ़ी कैंट में बिजली के करंट से दो सांड़ों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Energy Corporation's negligence on the voiceless

विस्तार

ऊर्जा निगम की लापरवाही बेजुबानों पर भारी पड़ रही है। बिजली के पोलों से करंट आने से आए दिन कोई न कोई पशु या तो घायल हो रहा या उसकी जान जा रही है। शनिवार को प्रेमनगर विंग नंबर चार में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के सामने करंट से बछिया की मौत हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कई जगह ऐसे पोल है, जिन पर करंट उतर रहा है। शिकायत के बाद भी निगम बेपरवाह बना हुआ है, जिससे रोजाना हादसे होते रहते हैं। पिछले माह गढ़ी कैंट में बिजली के करंट से दो सांड़ों की मौत हो गई थी। प्रेमनगर के विंग नंबर चार मेें करंट से बछिया की मौत हो गई। हिंदू शक्ति जनसेवा संगठन के अध्यक्ष वीरू बिष्ट ने कहा कि कुछ दिन पहले ही यहां ठेकेदार ने पोल बदला था। इस बाबत ईई मोहनपुर डिवीजन सुधीर कुमार ने कहा कि जिस जगह खंभे पर करंट आ रहा है, उसे दिखाया जाएगा और जल्द ही अगर तारें टच हो रही हैं तो ठीक कराया जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed