फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Campaign against encroachment in five selected zones in capital Dehradun read More Updates in hindi

Dehradun: राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, 46 स्थानों से ध्वस्त किए गए अवैध कब्जे, 200 चालान काटे

Fri, 28 Apr 2023 11:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2023 11:10 AM IST
सार

टीम ने शहर के 46 स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम ने इस दौरान 97 चालान कर 2 लाख 19 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जबकि पुलिस टीम ने 63 चालान करते हुए 31 हजार 500 और संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 123 चालान कर 1 लाख 80 हजार का अर्थदंड लगाया गया।

विज्ञापन
Campaign against encroachment in five selected zones in capital Dehradun read More Updates in hindi
अतिक्रमण हटाया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम सोनिका के निर्देश पर गठित कमेटी ने राजधानी में चयनित पांचों जोन में बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और फुटपाथ को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने तहसील से लालपुल, किशन नगर से प्रेमनगर, सर्वे चौक से आईटी पार्क, कमला पैलेस, मंडी से पटेल नगर बाजार, दिलाराम से हाथीबड़कला, दिलाराम से मसूरी डायवर्जन तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: हत्या के अगले दिन थाने में क्या कर रहे थे आरोपी-गवाह, पुलिस कार्रवाई पर फिर उठे ये सवाल

विज्ञापन
पांचों टीमों ने अपने जोन में 46 स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम ने इस दौरान 97 चालान कर 2 लाख 19 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जबकि पुलिस टीम ने 63 चालान करते हुए 31 हजार 500 और संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 123 चालान कर 1 लाख 80 हजार का अर्थदंड लगाया गया। टीम ने अतिक्रमणकारियों को अपना सामान स्वयं हटाने और ऐसा न करने पर जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed