फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment Remove in roorkee nagar nigam and shopkeepers Fight

रुड़की: अवैध दुकानों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, कर्मचारियों से लोगों की झड़प

Fri, 12 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 12 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment Remove in roorkee nagar nigam and shopkeepers Fight
रुड़की में अतिक्रमण हटाती निगम की टीम

नगर निगम की बिल्डिंग में आवंटित दुकान के एक दुकानदार ने निगमकर्मी से बदसलूकी की। इस पर विभाग ने नगर निगम की दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड जेसीबी से गिरा दिए। इसके बाद नगर निगम से संगम प्लाजा और नगर निगम चौक तक अतिक्रमण हटाया। विभाग की ओर से आरोपी दुकानदार के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी गई है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे नगर निगम से आवंटित दुकान का दुकानदार निगम के पथ प्रकाश विभाग के सामने अपनी दुकान के ऊपर साइन बोर्ड लगा रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह चली तेज हवा में यह साइन बोर्ड नीचे गिर गया था। जब नगर निगमकर्मी आयुष कुमार ने बोर्ड लगाने का विरोध किया तो आरोपी दुकानदार नगर निगम प्रशासन से एक करोड़ में दुकान खरीदने की धौंस देने लगा।
विज्ञापन


साथ ही उसने कर्मचारी से बदसलूकी भी की। इसके बाद मुख्य नगर आयुक्त ने अशोक कुमार ने दुकानों के आगे लगे सभी साइन बोर्ड तोड़ने और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। नगर निगम प्रशासन ने साइन बोर्ड हटाए। साथ ही संगम प्लाजा तक सड़क के किनारे का अतिक्रमण हटाया गया। संगम प्लाजा से नगर निगम चौक तक अस्थायी दुकानों को तोड़ा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरु 

दुकानदार की ओर से निगमकर्मी से बदसलूकी के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकान का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि दुकानदार ने दुकान आवंटन की शर्तों का उल्लंघन किया है। इसलिए दुकान का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।  

किराए पर दे दी थी दुकान 
बताया जा रहा है कि नगर निगम की दुकानों का आवंटन जिन्हें किया गया है, वे अपनी दुकानें किराए पर दे दी है। जिस दुकानदार ने बदसलूकी की, उसने किसी से किराये पर दुकान ली है।  


जिलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम से आगे संगम प्लाजा और नगर निगम चौक तक अस्थायी अतिक्रमण और साइनबोर्ड हटाए गए। जल्द ही अन्य बाजारों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।  
- अशोक कुमार पांडेय, मुख्य नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed